{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana : हरियाणा में BPL परिवारों को सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें कैसे उठाये लाभ 

 
Haryana : हरियाणा में BPL परिवारों के लिए एक अच्छी खबर आई है। प्रदेश सरकार द्वारा गरीब वर्ग के परिवारों के लिए एक खास योजना चलाई गई है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के BPL परिवारों को मात्र 500 रुपये में गैस  सिलेंडर दिया जाएगा।

इन परिवारों को मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इस योजना से करीब 50 लाख BPL परिवारों को लाभ मिलेगा। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच यह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। योजना के अनुसार जिन परिवारों की वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से कम है और जो बीपीएल श्रेणी में आते हैं, उन्हें केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

जानें पात्रता

  • आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी हो।
  • बीपीएल श्रेणी से संबंध रखता हो।
  • परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम हो।
  • आवेदक के पास गैस कनेक्शन और उसकी कॉपी हो।
  • आवेदक के पास वैध मोबाइल नंबर हो।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

  • योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को हर घर हर ग्रहणी पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी वेरीफाई करें।
  • गैस कनेक्शन का कंज्यूमर नंबर भरें और गैस एजेंसी का चयन करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन सफलतापूर्वक ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना के लिए स्वीकार कर लिया जाएगा।