Haryana: हरियाणा में इस जिले के 13 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट!
सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम डिस्पोजल स्क्वॉड तथा अन्य विशेष पुलिस टीमों को स्कूलों में रवाना किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित स्कूल परिसरों को खाली कराया गया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टॉफ की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
पुलिस टीमों द्वारा स्कूल परिसरों, कक्षाओं, भवनों एवं आसपास के क्षेत्रों की गहनता से जांच की गई। अब तक की जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई है।
फिलहाल गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ई-मेल की सत्यता, उसके स्रोत तथा भेजने वाले की पहचान को लेकर साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है।
गुरुग्राम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। गुरुग्राम पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा को लेकर पूर्णतः सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
आज बुधवार सुबह गुरुग्राम सुबह जिन 13 बड़े स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें कुंसकपालन स्कूल (DLF फेज-1), लैंसर्स स्कूल (सेक्टर-53) और हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल (सेक्टर-64), बादशाहपुर स्थित पाथवे वर्ल्ड, शिव नादर स्कूल डीएलएफ फेज -1, श्री राम अरावली स्कूल, मानव रचना सेक्टर 50, मानव रचना सेक्टर 46 , लोट्स वैली, शेरवुड कॉन्वेंट स्कूल, यूरो इंटरनेशनल स्कूल, स्कॉटिश हाई स्कूल और शालोम हिल्स इंटरनेशनल स्कूल के नाम शामिल हैं।