{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें परिणाम

 

Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने भिवानी में बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जाई किया है, इस बार 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा, जिसमें चरखी दादरी सबसे ऊपर और नूंह सबसे नीचे रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल के बीच हुई थीं। परीक्षाओं में 2 लाख 95 हजार 478 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, 12वीं की परीक्षा में 2 लाख 42 हजार 856 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2 लाख 5 हजार 618 पास हुए और 10 हजार 498 फेल हो गए। लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। जहां 87.97% लड़कियां पास हुई हैं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 81.45 रहा। इस तरह लड़कियों ने लड़कों से 6.52% बेहतर प्रदर्शन किया है। Haryana News

85.66% स्टूडेंट्स पास हुए

मिली जानकारी के अनुसार, 2025 में 12वीं में 85.66% स्टूडेंट्स पास हुए थे। कैथल के अर्पणदीप सिंह ने 500 में से 497 अंक लेकर स्टेट टॉप किया था। दूसरे नंबर पर सोनीपत की करीना और जींद की यशिका रहीं। Haryana News दोनों को 500 में से 495 नंबर मिले। ये तीनों ही स्टूडेंट्स कॉमर्स स्ट्रीम के थे। जींद की सरोज 494 नंबर लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। सरोज आर्ट्स स्ट्रीम से थीं।

bseh.org.in, HBSE Board 12th Result : ऐसे चेक करें? 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के लिए और साथ ही भीरी ट्रैफिक से बचने के लिए हमारे द्वारा दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

2. होमपेज पर आपको 'Results' का सेक्शन दिखेगा, वहां ‘HBSE 12th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड फिल करें।

4. फिर, 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. इसे यानी मार्कशीट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट या PDF में सेव कर लें।