{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Board Result: हरियाणा बोर्ड मई महीने में जारी करेगा रिजल्ट, 'सीक्रेसी कोड' लगाने का काम हुआ शुरू

 
Haryana Board Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हो रहे करीब  5.66 लाख लाख स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड के चेयरमैन  प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मई के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस बार भी बोर्ड पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा ताकि स्टूडेंट्स को कॉलेज दाखिले में देरी न हो।

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि 20 मार्च को 10वीं के एग्जाम खत्म होते ही मार्किंग शुरु होगी। उत्तर पुस्तिकाओं पर 'सीक्रेसी कोड' लगाने का काम चल रहा है। अगले शैक्षणिक सत्र में भीड़-भाड़ वाले एग्जाम सेंटरों को भी बदला जाएगा। इनकी लिस्ट तैयार की जा रही है।

बता दें कि 12वीं के एग्जाम 25 फरवरी से और 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरु हुई थी। इन परीक्षाओं केलिए 1431 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इन एग्जाम सेंटरों पर लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के व 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं।