{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Board Exam: हरियाणा में 10वीं-12वीं की परीक्षा में अब तक 173 नकलची पकड़े, लापरवाही बरतने पर 30 कर्मचारी कार्यभार मुक्त

 
Haryana Board Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 25 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरुरु हो चुकी है। 25 फरवरी से 12वीं और 26 फरवरी से 10वीं के एग्जाम शुरु हुए थे। अब तक 12वीं की 5 परीक्षाएं र 10वीं कक्षा के 4 एग्जाम हुए हैं। 

अब तक हुई इन 9 परीक्षाओं में 173 नकलची पकड़े गए हैं। इनमें 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के दौरान 122 नकलची और 10वीं की परीक्षा के दौरान 51 नकलचियों को पकड़ा गया है।

शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं व 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं में हरियाणा में करीब 1431 एग्जाम सेंटर बनाए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिसमें  जिसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के व 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं।