हरियाणा बोर्ड की 12 वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, देखें कितने पास और कितने फेल ?
Updated: May 12, 2026, 19:04 IST
Naya Haryana, HBSE Board 12th Result 2026 : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, 12वीं बोर्ड का कुल पास % इस बार 84.67% रहा। रेवाड़ी के चिल्लर में विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने 499 अंकों के साथ टॉप किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, उदिता 498 नंबर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वह रोहतक में रुड़की स्थित कन्या गुरुकुल की छात्रा हैं। योगिता और मुस्कान 497 नंबरों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। योगिता जींद के बुडायन गांव के शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल की छात्रा हैं, वहीं मुस्कान जींद के धमतान साहिब स्थित ज्ञान भारती स्कूल की छात्रा हैं। Haryana News
12वीं की परीक्षा में 2 लाख 42 हजार 856 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2 लाख 5 हजार 618 पास हुए और 10 हजार 498 फेल हो गए। लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है, जहां 87.97% लड़कियां पास हुई हैं, वहीं लड़कों का पास % 81.45% रहा। इस तरह लड़कियों ने लड़कों से 6.52% बेहतर प्रदर्शन किया। Haryana News