{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में परशुराम भवन के शिलान्यास में BJP नेता-बेटे से मारपीट, मंच पर जमकर चले लात-घूंसे चले

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के झज्जर में रविवार को परशुराम भवन शिलान्यास कार्यक्रम में जमकर मारपीट और बड़ा बवाल हुआ  है। जानकारी के मुताबिक, BJP नेता एवं ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव संत सुरेहती और उनके बेटे के साथ मारपीट होने का मामला सामने आया है। सुरेहती जो इस कार्यक्रम के आयोजक थे उनका ही कुर्ता भी फाड़ दिया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरेहती ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में मौजूद बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के भाई ईश्वर और भांजे ने मिलकर उन पर हमला किया। मारपीट के बाद संत सुरेहती गुस्से में मंच पर चढ़ गए। उन्होंने कहा- कुलदीप वत्स ने ब्राह्मण समाज का अपमान किया है। धार्मिक कार्यक्रम में गुंडे बुलाए। मंच से घोषणा करता हूं कि ब्याज समेत हिसाब होगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सुरेहती के आरोपों पर विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि अगर मेरे भाई के खिलाफ सबूत हैं तो दें। समाज के लोगों को सामने आकर सच्चाई बतानी चाहिए। ऐसे लोग समाज के लिए नुकसानदायक हैं।

हो रहा था कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से सेक्टर-9 में ब्राह्मण समाज को 1255 वर्गगज जमीन आवंटित की गई है। इसी पर परशुराम भवन बनना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेल एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा को बुलाया गया था। वह दोपहर में कार्यक्रम में पहुंचे थे। कुछ देर बाद वह चले गए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, खेल मंत्री गौरव गौतम, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व विधायक नरेश शर्मा को न्योता दिया गया था।