Haryana: हरियाणा में गरीबों को प्लॉट देने को लेकर बड़ा कदम, 2500 ग्राम पंचायतों में लोगों की होगी बल्ले-बल्ले
श्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री आदित्य देवीलाल द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हाउसिंग फॉर ऑल के विजन के अनुरूप गरीब व जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गांवों में 100 गज, महाग्रामों में 50 गज तथा शहरी क्षेत्रों में 30 गज के प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे।
श्री कृष्ण लाल पंवार ने सदन को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत वर्ष 2015-16 से लेकर 31 जनवरी, 2026 तक राज्य में 78,257 लाभार्थियों को लाभ पहुँचाया गया है, जिनमें अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के 24,590 लाभार्थी शामिल हैं। इस दौरान, इन अनुसूचित जाति/पिछड़े वर्गों के लाभार्थियों को लाभार्थी आधारित निर्माण और क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना घटकों के अंतर्गत 586.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की गई।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत, 2014-15 से जनवरी 2026 तक राज्य में 1,17,619 लाभार्थियों को लाभ पहुँचाया गया है। जिनमें अनुसूचित जातियों के 63,687 लाभार्थी शामिल हैं। इन लाभार्थियों को घर बनाने के लिए 369.05 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।