{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में BPL परिवारों को बड़ी राहत, राशन डिपो में मिलेगा मिट्टी का तेल

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में BPL परिवारों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। देशभर में चल रहे LPG गैस सिलेंडर की कमी के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गैस की कमी को देखते हुए हरियाणा में राशन डिपो के अंदर मिट्टी का तेल उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से रोसिन तेल वितरण में BPL कार्ड धारक परिवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। हरियाणा में BPL कार्ड धारकों की संख्या 1.59 लाख सदस्य है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने ईंधन संकट के बीच प्रदेशों को PDS (सार्वजनिक वितरण प्रणाली ) के तहत केरोसिन तेल का अतिरिक्त आवंटन करने का फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेश को 8.76 लाख लीटर (876किलोलीटर) केरोसिन तेल प्राप्त हुआ है। अब हरियाणा खाद्य एवम आपूर्ति विभाग की तरफ से केरोसिन तेल के वितरण का खाका तैयार किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2025-26 के दौरान जरूरत के हिसाब से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को PDS के तहत SKO उपलब्ध कराया जाएगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में हालात को देखते हुए सरकार ने गैस बुकिंग के नियमों को सख्त कर दिया है। अब उपभोक्ता 25 दिन से पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें और अफरातफरी का माहौल है। इस आपात स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्यों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के जरिए केरोसिन तेल बांटने की अनुमति दे दी है।

मिलावटखोरी पर नकेल

जानकारी के मुताबिक, मिट्टी तेल के वितरण के साथ ही सरकार ने कड़े सुरक्षा दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। केंद्र ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि केरोसिन का इस्तेमाल केवल खाना पकाने या प्रकाश के लिए ही किया जा सकेगा। यदि कोई इस तेल का इस्तेमाल पेट्रोल-डीजल में मिलावट करने या किसी व्यावसायिक गलत काम में करता पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति और राशन डिपो धारक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

अफवाहों से बचें

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने जनता से अपील की है कि वे गैस संकट को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारी मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।