Haryana: हरियाणा में इन HKRN कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने लिया ये फैसला
Updated: Feb 2, 2026, 14:26 IST
Haryana: हरियाणा में PGT HKRN कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकारी स्कूलों में HKRNL के जरिए लगे PGT के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि सरकार द्वारा इनका कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से इसे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
बढ़ा अनुबंध
मिली जानकारी के अनुसार, जारी आदेशों में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पोर्टल पर तुरंत प्रभाव से डेटा अपडेट कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इससे पहले इन शिक्षकों के अनुबंध में पिछले साल 30 सितंबर तक बढ़ोतरी की गई थी। इसके अतिरिक्त, 679 TGT शिक्षकों, 1500 शारीरिक शिक्षा सहायकों और 500 कला शिक्षकों का अनुबंध पहले ही 31 मार्च तक बढ़ाया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, अब ये सभी 31 मार्च तक सर्विस करते रहेंगे।
मांगी रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने दूसरे विभागों या अन्य राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर चले रहे प्राथमिक शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से इस बारे जानकारी भेजने की मांग की गई है कि उनके जिले में कितने शिक्षक किस दिन से प्रतिनियुक्ति पर हैं और वे कहां पर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।