{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana : हरियाणा के वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से टोल पर नहीं चलेगा कैश, बदला पेमेंट सिस्टम 

 
Haryana : 1 अप्रैल 2026 से देशभर के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर नकद (कैश) भुगतान पूरी तरह बंद हो सकता है। NHAI टोल प्लाजा को 100% डिजिटल बनाने की योजना बना रहा है, जिसके तहत केवल FASTag या यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस-UPI के माध्यम से ही पेमेंट मान्य होगी।  

हरियाणा में 1 अप्रैल से टोल प्लाजा नकद भुगतान बंद 

हरियाणा सरकार के नए नियम के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में जिन वाहन चालकों के पास फास्टैग नहीं है, उन्हें पहले से ही सावधान रहने की जरूरत है. अब टोल टैक्स का भुगतान या तो फास्टैग के जरिए होगा या फिर UPI के माध्यम से किया जा सकेगा। 

जानें FASTag के फायदें

शंभू बॉर्डर टॉल प्लाजा के मैनेजर का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है. इससे वाहनों की आवाजाही भी तेज होगी और समय की बचत होगी. ऐसे में जिन वाहन चालकों ने अभी तक अपनी गाड़ियों पर फास्टैग नहीं लगवाया है, उन्हें जल्द से जल्द फास्टैग लगाने की सलाह दी जा रही है, ताकि टोल प्लाजा पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

देशभर में कैश भुगतान होगा बंद!  

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले माह घोषणा की थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) 1 अप्रैल 2026 से देशभर के सभी टोल प्लाजाओं पर नकद लेनदेन बंद करने का विचार कर रहा है. इससे नेशनल हाईवे पर पूर्ण डिजिटल टोलिंग सिस्टम विकसित होगा, जहां टोल भुगतान सिर्फ FASTag या UPI के माध्यम से ही संभव होगा. 

जानें कैश बंद होने के बाद क्या करें?

हाईवे पर निकलने से पहले, यह सुनिश्चित कर लें कि आपका FASTag एक्टिव है, आपके वाहन से लिंक है और उसमें पर्याप्त बैलेंस मौजूद है. आप फास्टैग को बैंक, Paytm, PhonePe, या MyFASTag ऐप के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं.