{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के सिरसा में मकान बेचने के नाम पर बड़ी ठगी, फर्जी दस्तावेज से ₹45 लाख हड़पे

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा जिले में मकान बेचने के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, शुरू में मकान के फर्जी दस्तावेज पेश किए और अधिक पैसों में बेचने का झांसा दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, मकान के इकरारनामा के नाम पर एडवांस में पैसे हड़प लिए। जब मकान की रजिस्ट्री करवाने का समय आया, तो वे बार-बार टाल-मटोल करते रहे और न ही रजिस्ट्री तारीख पर समय पर पहुंचे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जब मकान के पेश किए दस्तावेजों की जांच कराई, तो वह मकान किसी और के नाम मिला। जब शिकायतकर्ता को ठगी किए जाने का पता चला। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, पर चेक भी थमाए गए, जिनके खातों में पैसा नहीं था। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद उक्त युवक ने पुलिस को शिकायत दी। मामले में पुलिस ने महिला व पुरुष दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।