Haryana: हरियाणा में कर्मियों-पेंशनरों को बड़ा झटका, सरकार ने किया ये बड़ा बदलाव
जानकारी के मुताबिक, मानव संसाधन विभाग की तरफ से कहा गया है यह नया नियम 1 जनवरी 2028 से लागू होगा। इसके साथ ही 2009 और उसके बाद जारी वे सभी आदेश वापस ले लिए गए हैं, जिनमें कर्मचारियों को LTC के बदले एक महीने का वेतन लेने की अनुमति दी गई थी। Haryana News
पड़ेगा असर
मिली जानकारी के अनुसार, इस फैसले का असर प्रदेश के बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर पड़ेगा। इसमें सभी सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों के नियमित कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्त पेंशनभोगी, हार्मोन के माध्यम से लगे आउटसोर्स कर्मचारी, ज्यूडिशियल अधिकारी और ऑल इंडिया सर्विस के अधिकारी भी इस फैसले के दायरे में आएंगे। विभिन्न वैधानिक निकायों के अध्यक्ष और गैर-आधिकारिक सदस्य भी इससे प्रभावित होंगे। Haryana News
ले सकेंगे लाभ
जानकारी के मुताबिक, सरकार के अनुसार कर्मचारी अभी चल रहे 2026-2029 LTC ब्लॉक के दौरान 31 दिसंबर 2027 तक ही एक महीने की सैलरी या पेंशन वाली सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसके बाद यह विकल्प पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसके लिए उन्हें पुराने नियमों के अनुसार यात्रा का विवरण और खर्च से जुड़े दस्तावेज जमा कराने होंगे। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, आदेश के मुताबिक इस बदलाव का उद्देश्य LTC को उसके मूल उद्देश्य, यानी पर्यटन और यात्रा को बढ़ावा देने से जोड़ना है, ताकि कर्मचारी वास्तव में यात्रा करें और इसका लाभ उठाएं।