{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana : हरियाणा ACB का बड़ा एक्शन, एडिशनल SHO रिश्वत लेता गिरफ्तार

 
Haryana : हरियाणा के फरीदाबाद ACB का बड़ा एक्शन सामने आया है। यहां टीम ने गुरुवार रात छांयसा थाने के एडिशनल SHO एसआइ प्रदीप को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसने सड़क हादसे के एक मामले में कार्रवाई करने की एवज में शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की मांग की थी। एसीबी जांच मे जुटी है। 

बिछाकर SHO को किया काबू

मिली जानकारी के अनुसार गांव छांयसा निवासी संजय के चचेरे भाई की वैन से 13 फरवरी को एक सड़क हादसा हो गया था। इसमें बाइक सवार रोहित नाम का युवक और उसका मामा घायल हो गए थे। उन्होंने वैन चालक के खिलाफ छांयसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच एसआइ प्रदीप कर रहे थे। इस मामले में दोनों पक्ष एक ही गांव के थे, इसलिए उनके बीच समझौता हो गया था। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एसआइ प्रदीप को सूचित कर दिया। 

समझौते के आधार पर मुकदमा रद्द करने की एवज में उसने संजय के चचेरे भाई से 40 हजार रुपये की मांग की थी। संजय ने इस संबंध में एसीबी को शिकायत दे दी। गुरुवार रात एसीबी ने जाल बिछाकर एसआइ प्रदीप को थाने से ही 40 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।