{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह के खिलाफ बड़ा एक्शन, हरियाणा महिला आयोग ने दिए गिरफ़्तारी के आदेश

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही है। हरियाणा महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह आज (शुक्रवार) समन पर पेश नहीं थे। उनकी तरफ पेश हुए वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। आयोग से आगे का टाइम मांगा गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मीटिंग में ही भड़क गई। उन्होंने चेतावनी दी- बादशाह अगर 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने पंचकूला और पानीपत SP को उनकी गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बादशाह देश छोड़कर न जाए, इसके लिए पासपोर्ट जब्त किया जाए। महिलाओं और बेटियों को बचाने के लिए अब आयोग लठ मारने आगे आया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स को लेकर महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत SP ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि बादशाह के वकील ने सिक्योरिटी रीजन का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखन की परमिशन मांगी थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के टटीरी सॉन्ग को विवाद के बाद पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से भी हटवा दिया था। सॉन्ग के रिलीज होने के बाद से ही महिला आयोग और कई सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, विवाद के बाद बादशाह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि, 'मेरे गाने 'टटीरी' के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए।