{"vars":{"id": "128336:4984"}}

घी समेत हल्दी-चाय-नमकीन बेचने पर लगी रोक ! विभाग को इन उत्पादों के सैंपल में मिले अनसेफ

 
​Naya Haryana : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट के फूड सेफ्टी विंग ने 17 अलग-अलग ब्रांड के कई उत्पादों को बेचने और डिस्प्ले पर रोक लगा दी। जानकारी के मुताबिक, इसमें सोमवार को आदेश जारी करते हुए देसी घी, चाय, हल्दी, रोस्टेड चना, नमकीन शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, इनमें सबसे ज्यादा घी के 10 ब्रांड शामिल हैं। घी की कंपनियां हरियाणा, पंजाब सहित पाली और जोधपुर की हैं। वहीं पश्चिम बंगाल, हरियाणा सहित इंदौर, बीकानेर कई कंपनियों के चाय, मिठाई, टॉफी, हल्दी, नमकीन, चने बेचने पर रोक लगाई है। इनमें कई फूड आइटम रिलाइंस रिटेल स्टोर पर बिकते हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, फूड सेफ्टी विंग के अधिकारियों के मुताबिक- जिन उत्पादों का निर्माण दूसरे राज्यों में हो रहा है। उन राज्यों में स्थापित निर्माण इकाइयों या कम्पनियों पर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए वहां के खाद्य सुरक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है।

चाय से लेकर नमकीन-मिठाई बेचने पर 2 महीने की रोक

मैसर्स रस रसना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड बीकानेर की बनाई केसर बाटी, बाजार में ‘युवराज बीकानेर’ के नाम से बिकती है। Haryana News

मैसर्स शिवशक्ति टी ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड (सिलीगुड़ी) पश्चिम बंगाल की बनाई चाय पत्ती, बाजार में ‘बंगाल गोल्ड’ के नाम से बिकती है।

मैसर्स नगद नारायण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड बीकानेर की बनाई शुगर बॉयल्ड कंफेक्शनरी (रंग-बिरंगी टॉफी), जो बाजार में ‘नगद नारायण’ के नाम से बिकती है।

मैसर्स श्री साई मसाले वाला भरतपुर की बनाई हल्दी, जो बाजार में 'श्री साई मसालेवाला' के नाम से बिकती है। Haryana News

मैसर्स बालाजी वेफर्स प्राइवेट लिमिटेड, राऊ पीथमपुर लिंक रोड इंदौर की बनाई नमकीन तीखा मीठा मिक्स, जो बाजार में ‘बालाजी’ के नाम से बिकती है।

मैसर्स आरके कंपनी गुरुग्राम हरियाणा के बनाए रोस्टेड चने, जो बाजार में ‘स्नेक टेक’ के नाम से रिलाइंस रिटेल स्टोर पर बिकते हैं।

इन 10 कंपनियों के घी की बिक्री पर प्रतिबंध

मैसर्स आरडी इंडस्ट्रीज, जींद हरियाणा का बनाया घी, बाजार में ‘श्री डेयरी प्रीत’ के नाम से बिकता है। Haryana News

मैसर्स गिरधर मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड पानीपत, हरियाणा का बनाया घी जो बाजार में ‘हरियाणा फॉर्म’ के नाम से बिकता है।

मैसर्स कृष्णा फूड प्रोडक्शन, झज्जर, हरियाणा का बनाया घी जो बाजार में 'श्री डेयरी ब्राइट' के नाम से बिकता है।

मैसर्स धेनुश्री डेयरी प्रोडक्ट्स लूणी, जोधपुर का बनाया घी जो बाजार में ‘धेनु सरस’ के नाम से बिकता है। Haryana News

मैसर्स प्रथम ट्रेडिंग कंपनी भिवानी, हरियाणा का बनाया घी जो बाजार में ‘ईजी डेयरी’ के नाम से बिकता है।

मैसर्स मारुति एग्रो इंडस्ट्रीज मुक्तसर, पंजाब का बनाया घी जो बाजार में ‘भोग विनायक’ के नाम से बिकता है। Haryana News

मैसर्स प्रगति फूड प्रोडक्ट्स भिवानी, हरियाणा का बनाया घी जो बाजार में ‘हरियाणा क्रीम’ के नाम से बिकता है।

मैसर्स श्याम मिल्क फूड प्रोडक्शंस, पाली का बनाया घी जो बाजार में 'श्री भैरव सरस' के नाम से बिकता है।

मैसर्स राम फ़ूड प्रोडक्ट, हिसार (हरियाणा) का बनाया घी जो बाजार में ‘जय श्री कृष्णा’ के नाम से बिकता है। Haryana News

मैसर्स गिरधर मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड, जलपर, जिला पानीपत (हरियाणा) का बनाया घी जो बाजार में 'डेयरी पंजाब' के नाम से बिकता है।