Haryana: बीच सड़क पर हरियाणा में पुलिस टीम पर हमला, 9 पुलिसकर्मी हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में GRP हिसार के SHO, दो महिला पुलिसकर्मियों सहित कुल 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को हिसार रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर जिले के और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, हांसी SP यशवर्द्धन का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में आया है, मैं इसकी अपडेट ले रहा हूं।
ये है पूरा मामला...
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार की है। GRP हिसार की टीम हांसी के गैस एजेंसी रोड निवासी आर्यन नामक युवक को ट्रेन से यात्री का 8 लाख कीमत का सोना चोरी करने के एक मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, SHO विनोद कुमार ने बताया कि SP रेलवे निकिता गहलोत के निर्देश पर गठित SIT टीम को आरोपी गर्ग अस्पताल के पास दिखाई दिया था। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने का प्रयास करते ही, मौके पर मौजूद दर्जनों लोगों ने अचानक टीम पर हमला कर दिया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों के पास डंडे और गैस की रबड़ की पाइप थी। जिन्होंने पुलिस टीम पर चारों ओर से हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसएचओ विनोद ने बताया कि हमलावरों में एक वकील भी शामिल था, जिसके पास चाकू था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, घटना का एक वीडियो भी आया है, जिसमें एक महिला को गैस की पाइप से पुलिस पर हमला करते हुए और अन्य लोगों को धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा भी पुलिसकर्मियों को बीच सड़क पर पीटते हुए आरोपी दिखाई दे रहे है। Haryana News
सूचना पर पहुंची और पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, हमले की सूचना मिलते ही बस अड्डा चौकी पुलिस और डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मामले के अनुसार 22 फरवरी 2025 को गोरखपुरधाम ट्रेन में बहादुरगढ़ निवासी महिला सफर कर रही थी। जिसका 5-6 तोला सोना चोरी किया था। महिला ने ही इस आरोपी की पहचान की थी।