{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में डेढ़ लाख की रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार, ACB टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है।  आज शुक्रवार को हरियाणा के सोनीपत में ACB ने गोहाना सिटी थाने में तैनात एक ASI को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बैंक फ्रॉड केस में गिरफ्तार युवक के परिवार को केस में फंसाने और जेल भेजने की पुलिसकर्मी धमकी दे रहा था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसी एवज में ASI ने रिश्वत की मांग की थी। युवक के परिवार ने इसकी शिकायत रोहतक ACB यूनिट को दी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी को पकड़ लिया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत में राजेश ने आगे कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी ने पवन के परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों को भी इस केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बदले जीत सिंह ने परिवार से 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। जानकारी के मुताबिक, ACB की टीम कल, शनिवार को जीत सिंह को कोर्ट में पेश करेगी।