{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana AI Drone: हरियाणा में अब ड्रोन और AI रोबोट से पहुंचेगा सामान, देश का पहला ऑटोमैटिक डिलीवरी सिस्टम हुआ लॉन्च

 
 Haryana AI Drone: हरियाणा के गुरुग्राम में देश का पहला पूरी तरह से ऑटोमैटिक 'फिजिकल AI' डिलीवरी नेटवर्क को कमर्शियल तौर पर लॉन्च हो गया है। अब सेक्टर 102 के निवासियों को अपना खाना या सामान किसी डिलीवरी बॉय से नहीं बल्कि ड्रोन और AI आधारित रोबोट से मिलेगा। 

इस नेटवर्क ने कमर्शियल काम शुरु कर दिया है। इसके साथ ही भारत दुनिया के उन देशों में शामिल हो गया है। जहां ड्रोन और रोबोट सामान डिलीवर कर रहे है।दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट 2026' के बाद इस सिस्टम को गुरुग्राम में लॉन्च किया गया है। इससे गुरुग्राम की सड़कों पर आने वाले समय में जाम और पर्यावरण प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।
 
ऐसे काम करेगा काम
सेक्टर 102 में 4 आधुनिक AI सिस्टम स्काई पोर्ट, स्काई शिप, अराइव पॉइंट और ऑटोनामी के ‘ऑटोबॉट्स’ मिलकर काम कर रहे हैं। इसकी खास बात ये है कि इसमें सामान को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए अब डिलीवरी बॉय की जरूरत नहीं होगी।