{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में अग्निवीरों को मिलेगा सरकारी नौकरियों में 20% आरक्षण, प्रदेश में न्यूनतम वेतन में 4 हजार की बढ़ोतरी 

 
Naya Haryana: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक के बाद CM सैनी ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 7 एजेंडे रखे गए और 6 को मंजूरी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में अग्निवीर पॉलिसी, 2024 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अग्निवीरों के लिए फॉरेस्ट गार्ड, वार्डर और माइनिंग गार्ड जैसे पदों में होरिजेंटल आरक्षण 10 % से बढ़ाकर 20 % कर दिया है। Haryana News

इस निर्णय का उद्देश्य सुरक्षा से जुड़े पदों में अग्निवीरों के सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन और फील्ड अनुभव का बेहतर उपयोग करना है।

जानकारी के मुताबिक, एक्सपर्ट कमेटी ने अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी को मौजूदा ₹11,257 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹15,200 प्रतिमाह करने की सिफारिश की है। इस पर शीघ्र ही निर्णय लेकर वर्ष 2026-27 में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की जाएगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, आज इस घोषणा को पूरा करने के लिए मंत्रिमंडल ने विचार विमर्श कर न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब प्रदेश में न्यूनतम मज़दूरी ₹15220 होगी।