{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Accident: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत

 
Haryana Accident: हरियाणा के सोनीपत से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां नेशनल हाईवे-44 पर पर पार्कर मॉल के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने जिम से लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सोनीपत कुंडली थाना पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया दिया है। अब परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश में CCTV फुटेज खंगाल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव बढ़ मलिक में दो परिवार जोकि बिहार के रहने वाले है वो किराए पर रहते है। उनके दो बेटे मोहित और उत्तम पार्कर मॉल में जिम करके वापिस लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 44 पर उनके वाहन को किसी तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद सोनीपत कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया, जब परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे तो उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि कुंडली थाना में शिकायत मिली थी कि सुबह स्कूटी पर सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई। मृतक मोहित और उत्तम बढ़ मलिक के रहने वाले हैं। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।