Haryana Accident: हरियाणा में भीषण हादसा, दो मोटरसाइकिलों पर पलटा ट्रक, 4 की मौत
Feb 16, 2026, 13:12 IST
Haryana Accident: हरियाणा के अंबाला में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक पलटकर दो मोटरसाइकिलों पर जा गिर गिरा, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा मिली जानकरी के अनुसार, ट्रक दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। कोहरे के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पलट गया।
आपको बता दें कि यह दुर्घटना अंबाला से लगभग दो KM पूर्व शाहपुर स्थित टांगरी ब्रिज नेशनल हाईवे पर हुई, जिससे सड़क अवरुद्ध हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, दो शव ट्रक के नीचे दबे मिले, जबकि दो अन्य शव वाहन के पास पड़े मिले।
हादसे के कारण दिल्ली-अंबाला हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस यातायात को डायवर्ट कर सामान्य स्थिति बहाल करने में जुटी रही।