{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में नगर निगम बैंक घोटाले में ACB की बड़ी कारवाई, आरोपी रजत के बैंक अकाउंट से हुए थे 70 करोड़ रुपये ट्रांसफर

 
Haryana: पंचकूला नगर निगम बैंक घोटाले में एसीबी ने जिस आरोपी रजत डागर को गिरफ्तार किया है उसके बैंक अकाउंट में निगम के पैसे से की गई हेराफेरी का 70 करोड़ रुपया ट्रांसफर हुआ था।

जिसको रजत डागर ने आगे कई बिल्डर्स और प्राइवेट लोगों को ट्रांसफर किया। 

यह खुलासा जांच एजंसी ने कोर्ट में आरोपी रजत डागर का रिमांड हासिल करने की डिमांड के दौरान किया। 

जांच एजंसी ने रजत डागर के लिए कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा था लेकिन कोर्ट ने 6 दिन का रिमांड दिया। 

रजत डागर के वकील नीरज कुमार ने आज जानकारी देते हुए बताया कि रजत डागर पर लगे आरोपों के क्योंकि डोकुमेंटली एविडेंस हैं लिहाजा कम से कम रखने की गुजारिश कोर्ट से की गई थी।

नीरज डागर को जांच एजंसी ने बीती देर रात गिरफ्तार किया था। 

जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया। 

इस घोटाले में यह दूसरी गिरफ्तारी है जबकि इससे पहले रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया था जो फिलहाल रिमांड पर है।