{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में ACB टीम ने तहसीलदार को किया गिरफ्तार, जाने वजह ?

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में पंचकूला जिले के रायपुरानी तहसीलदार को ACB की टीम ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार विक्रम सिंगला पर 17 बीघा जमीन की गलत तरीके से रजिस्ट्री करने के आरोप लगे है।

ACB से मिली जानकारी के मुताबिक, 2017 में रायपुरानी तहसील से जुड़े इस मामले में CBI जांच के बाद जमीन पर स्टे (र) लगाया गया था। बावजूद इसके तहसीलदार विक्रम सिंगला ने जमीन के रजिस्ट्री हांसी के बड़ाला गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर कर दी। Haryana News

आज कोर्ट में पेशी

मिली जानकारी के अनुसार, केस से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आज तहसीलदार विक्रम सिंगला को पंचकूला की कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से अपील की जाएगी कि आरोपी तहसीलदार को रिमांड पर दिया जाए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। रिमांड के दौरान बड़े अधिकारियों की मिली भगत के बारे में भी जांच की जाएगी।

जवाब न देने के आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, 2022 में जब विक्रम सिंगला कालका में तहसीलदार के पद पर तैनात थे, तब उन पर RTI के तहत मांगी गई जानकारी न देने के आरोप लगे थे। इसके बाद राज्य सूचना आयोग ने इस मामले में आदेश दिए, लेकिन सिंगला ने फिर भी जवाब नहीं दिया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, तब आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर पूछा कि देरी के लिए क्यों न उन पर प्रतिदिन 250 रुपए का जुर्माना लगाया जाए। इसके बाद आयोग ने उन्हें तलब किया था।