Haryana : हरियाणा के युवक ने 40 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश..पहुंचकर दिया धोखा, पति ने लगाई फांसी
जानें पूरा मामला
परिवार द्वारा मिली जानकरी के अनुसार, करीब 2 साल पहले मनीष की शादी जींद जिले के एक गांव की युवती से हुई थी. विवाह के समय दोनों के विदेश में बसने की सहमति बनी थी. इसी आधार पर मनीष के परिवार ने बिना दहेज शादी की और युवती के विदेश जाने का पूरा खर्च वहन किया, जो लगभग 40 लाख रुपये बताया जा रहा है. आरोप है कि शादी के बाद युवती विदेश चली गई, लेकिन समय बीतने के बावजूद उसने मनीष को अपने पास नहीं बुलाया.
पैसों की मांग करती थी लड़की
परिजनों का कहना है कि फोन पर बातचीत के दौरान उसका व्यवहार बदल गया था. वह पैसों की मांग करती थी और मना करने पर बात न करने की धमकी देती थी. साथ ही किसी अन्य से विवाह करने की बात कहकर मानसिक रूप से परेशान किए जाने का भी आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि लगातार तनाव, आर्थिक नुकसान और वैवाहिक विवाद के चलते मनीष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.