{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के होटल में पंजाब की नर्स के साथ दुष्कर्म, घर ले जाकर बनाया बंधक, धर्म परिवर्तन की थी तैयारी 

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नूंह जिले में पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली की युवती के साथ होटल में कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक नूंह जिले के ढोंढ गांव निवासी जहीर से सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात हुई थी। जानकारी के मुताबिक, जान पहचान और बोलचाल शुरू हुई तो उसे दावत देने के बहाने होटल बुला लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने दावत देने के बहाने उसे एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया। इसके बाद ईद पर अपने गांव ले जाकर बंधक बना लिया और कई बार रेप किया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया और करीब डेढ़ लाख रुपए भी ऐंठ लिए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, 20 मार्च को आरोपी उसे अपने गांव ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शादी करने की बात कहकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मना करने पर जान से मारने और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने बताया कि शनिवार की रात को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर भाग आई और सीधे फिरोजपुर झिरका थाने पहुंची। यहां पुलिस को उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद युवती शनिवार की रात में वहां से किसी तरह भाग निकली और फिरोजपुर झिरका थाने पहुंच मामले की जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवक ट्रक चालक है, जबकि युवती नर्स का काम करती है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती की शादीशुदा है, लेकिन उसका पति से तलाक हो चुका है। पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। Haryana News

आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। साथ ही ‘हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलिजन एक्ट 2022’ के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जहीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।