Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी नई हाई सिक्योरिटी जेल, 2028 तक होगी तैयार
जानकारी के मुताबिक, पंचकूला के जलौली गांव में प्रस्तावित हाई-सिक्योरिटी जिला जेल परियोजना को वन विभाग से स्वीकृति मिल गई है। विभाग ने 1688 पेड़ हटाने की अनुमति दी है, जबकि 269 पेड़ों को सुरक्षित रखते हुए परिसर में ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना बनाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 31.16 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस कारागार परिसर को 3 लेयर की सुरक्षा दीवारों से घेरा जाएगा। Haryana News
नॉन-रेजिडेंशियल जेल वर्क
मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना के पहले चरण के लिए 86.17 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। फिलहाल नॉन-रेजिडेंशियल जेल वर्क को स्वीकृति मिली है। रेजिडेंशियल ब्लॉक की अनुमति अभी शेष है। इसका निर्माण स्थल टांगरी नदी से 100 मीटर दूरी पर होगा। पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के इंजीनियरिंग विंग का कहना है कि निर्माण कार्य पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, जेल का निर्माण कार्य 2 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सिंचाई विभाग से अनुमति के बाद अप्रैल तक प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
CBI और NIA कोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला को जिले का दर्जा 1995 में मिला था। अब 31 साल बाद जिला जेल बनाने की कवायद शुरू हुई है। पंचकूला में जिला अदालत को छोड़कर सीबीआई और एनआईए की 15 अदालतें हैं। यहां गंभीर मामलों में रोजाना आरोपियों को पेश किया जाता है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, प्रतिदिन 100 से अधिक कैदियों को 4-5 गाड़ियों से अंबाला से लाया और वापस भेजा जाता है। यह एक खर्चीली और असुरक्षित व्यवस्था है। दूसरी तरफ कैदियों के परिजनों को मुलाकात के लिए अंबाला जाना पड़ता है। जेल के निर्माण के बाद पुलिस और प्रशासन सहित कई हजार लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा। Haryana News
टेंडर प्रोसेस- XEN
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस हाऊसिंग कॉर्पोरेशन के XEN हरीश कुमार ने बताया कि सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। टेंडर प्रोसेस पर काम चल रहा है। जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।