Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में बनेगा नया फ़्लाईओवर, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
GMDA ने गढ़ी रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिसके प्रोजेक्ट की DPR तैयार करने के लिए एक सलाहकार कंपनी नियुक्त कर दी है, जो अगले दो महीनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। Haryana News
इस नए फ्लाइओवर के कारण हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। गढ़ी रेलवे लाइन के एक तरफ सेक्टर-37C, 37D, सेक्टर-9B और दूसरी तरफ बसई व गढ़ी गांव स्थित हैं। इन इलाकों में रामप्रस्था CT, BPTP टेरा, और पार्क सरीन जैसी बड़ी रिहायशी सोसाइटियां हैं।
वर्तमान में रेलवे फाटक बंद होने के कारण यहाँ घंटों लंबा जाम लगता है। इस फ्लाईओवर बनने से इन सोसाइटियों का सफर आसान हो जाएगा। Haryana News
इस प्रोजेक्ट को भारतीय रेलवे ने मंजूरी देने के साथ-साथ निर्माण के लिए कुल खर्च का 50 % हिस्सा वहन भी करेगा और शेष 50 % राशि GMDA द्वारा खर्च की जाएगी। Haryana News
GMDA के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि सलाहकार कंपनी सर्वे के माध्यम से तय करेगी कि फ्लाईओवर को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए कितनी लेन का बनाना होगा जिसके लिए HSVP भूमि अधिग्रहण की जरूरतों को लेकर जानकारी मांगी गई है।