{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana : हरियाणा के इस शहर में बनेगा बाईपास, जाम की समस्या होगी खत्म...जानें क्या रहेगा रुट 

 
Haryana : हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र बाईपास प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट सरकार के पास भेज दी गई है। NHAI ने इस बाईपास के लिए तीन अलग-अलग रूट मैप तैयार किए हैं, जिनमें से एक पर सरकार जल्द ही अंतिम मुहर लगाएगी। NHAI द्वारा तैयार किए गए इन तीनों विकल्पों में बाईपास की लंबाई और दिशा को लेकर सूक्ष्म बदलाव किए गए हैं। 

ये रहे NHAI के 3 ऑप्शन 

  • ऑप्शन 1 (दक्षिण दिशा): इस रूट के तहत बाईपास की लंबाई 36.9 किलोमीटर होगी। यह शहर के दक्षिणी हिस्से को कवर करेगा।
  • ऑप्शन  2 (उत्तर दिशा): यह सबसे लंबा रूट है, जिसकी लंबाई 37.1 किलोमीटर प्रस्तावित है। यह शहर के उत्तरी हिस्से से होकर गुजरेगा।
  • ऑप्शन 3 (शहर के नजदीक): यह दक्षिण दिशा में ही होगा, लेकिन शहर के काफी करीब से गुजरेगा। इसकी लंबाई सबसे कम यानी 35.2 किलोमीटर होगी।

पिहोवा से लाडवा तक फोरलेन का जाल

प्रोजेक्ट के शुरुआती चरण में पिहोवा के पास NH-152D से लेकर मथाना गांव के बीड़ सोंटी तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक सर्वे का काम पिहोवा, मथाना और दामला (यमुनानगर) में पहले ही पूरा किया जा चुका है।

कनेक्टिविटी का बनेगा महासंगम

CM नायब सैनी द्वारा बजट में घोषित कैथल-ढांड-पिपली-रादौर-यमुनानगर फोरलेन प्रोजेक्ट इस बाईपास को और  अधिक मजबूती देगा। यह नया नेटवर्क न केवल स्थानीय ट्रैफिक को सुगम बनाएगा, बल्कि कुरुक्षेत्र को नेशनल हाईवे-44 (दिल्ली-अमृतसर), NH-152D और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ देगा।

इसके साथ ही नायब सैनी ने कहा कि "बाईपास की DPR तैयार है। सरकार की मंजूरी मिलते ही इस साल काम शुरू होने की उम्मीद है। यह कुरुक्षेत्र की कनेक्टिविटी को बदल कर रख देगा।"