{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: पंचकूला के मोरनी में बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई 

 
Haryana: पंचकूला के मोरनी में बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार......

बस के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टला।

बस के ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर नरेंद्र पाल ने बस को धीमी गति से खाई की तरफ न ले जाकर पहाड़ की तरफ मोड़ा, जिससे बस धीमी गति से पहाड़ में टकरा गई।

ड्राइवर नरेंद्र पाल ने बस को पहाड़ की तरफ मोड़ने से पहले ही बस में सवार करीब 50 बच्चों को किया अलर्ट...

ड्राइवर ने बस में सवार बच्चों से कहा कि बस में खिड़की या सीट को मजबूती से पकड़े...

इस हादसे में करीब 20 बच्चे मामली रूप से हुए घायल..

पंचकूला के हिल स्टेशन मोरनी में आज सुबह करीब 10 बजे एक बस हादसे का शिकार हो गई।

एडवेंचर गतिविधियों के लिए हरियाणा महेंद्रगढ़ और नारनौल से स्कूली बच्चे आए थे।

जानकारी के अनुसार, बच्चे सुबह मोरनी से पिंजौर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गई।

बस में सवार बच्चों को तुरंत दूसरी बस के माध्यम से पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी बच्चे हरियाणा के महेंद्रगढ़ और नारनौल क्षेत्र से आए हुए थे।

बच्चों ने बताया कि सुबह लौटते समय अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ।