{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में इंस्पेक्टर सहित 9 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जाने वजह ?

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल जिले में पुलिस विभाग में हेड कॉन्स्टेबल की ओर से उसको DSP द्वारा धमकाने के मामले में एक इंस्पेक्टर सहित 9 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया किया है। ये सभी नशा मुक्ति टीम में शामिल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, SP उपासना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा जागरूकता टीम के सदस्य सुनील संधू सहित पूरी टीम को अनुशासनहीनता के आरोप में लाइन हाजिर किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने इसकी पुष्टी की। उन्होंने कहा कि विभागीय नियमों के उल्लंघन के चलते यह कदम उठाया गया है। Haryana News

ये शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तीन दिन पहले ही हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू ने कलायत के DSP पर धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें झूठे नशा मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। अब पुलिस ने जिन पर कार्रवाई की, उनमें इंस्पेक्टर साहिल, SI कर्मबीर, ASI ओमप्रकाश, HC सुनील, सिपाही रेखा और सोनिया, SPO जसविंदर, राजपाल और प्रदीप का नाम शामिल हैं, जिनको लाइन हाजिर किया गया। Haryana News

लिखी पोस्ट

जानकारी के मुताबिक, बता दें कि सुनील संधू ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने DSP कलायत ललित यादव पर गंभीर आरोप लगाए। पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। सुनील संधू की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। कई लोगों ने उनकी पोस्ट पर चिंता जताई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि मामले में पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।