Haryana: गुरुग्राम के होटल में गर्लफ्रेंड के साथ रुके 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत, कमरे में मिला ये सामान
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मेवात के रहने वाले एक 56 वर्षीय व्यक्ति अपनी महिला मित्र के साथ गुरुग्राम के बस स्टैंड के पास एक होटल में बुधवार को ठहरने आए थे। लेकिन बुधवार रात अचानक ही व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मामले की जानकारी गुरुग्राम पुलिस को दी गई जिसके बाद सेक्टर 14 पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। Haryana News
मौके से मिली पर्ची
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि टीम को होटल के कमरे से डॉक्टर द्वारा लिखी गई एक दवाइयों की पर्ची भी बरामद हुई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दवाइयों की ओवरडोज़ से व्यक्ति की तबीयत खराब हुई हो । लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि व्यक्ति के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया जिसमें प्राथमिक तौर पर मौत की वजह हार्ट फेल बताया गया है। Haryana News
बेटे की शादी
मिली जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति की होटल के कमरे में मौत हुई है उसके बेटे की 12 मार्च को शादी होनी थी लेकिन पिता की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से मौत को लेकर किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया गया है इसीलिए शव का पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। मामले में जांच जारी है।