{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के इस जिले के 5 ग्राम सचिव सस्पेंड, जाने वजह ?

 
Haryana: हरियाणा के कैथल से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के कैथल जिले में मनरेगा मजदूरों की KYC न करने पर 5 ग्राम सचिवों को सस्पेंड करने का मामला सामने आया है। निलंबित किए गए ग्राम सचिवों में कैथल ब्लॉक के 2, ढांड ब्लॉक के 2 और कलायत ब्लॉक का 1 ग्राम सचिव शामिल है। जानकारी के मुताबिक, CEO के अनुसार संबंधित ग्राम सचिवों द्वारा अपने-अपने गांवों में राष्ट्रीय मनरेगा मॉनीटरिंग सिस्टम (NMMS) APP के माध्यम से मजदूरों की KYC का कार्य निर्धारित समय तक पूरा नहीं किया गया था, जिसे ड्यूटी में लापरवाही माना गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा मनरेगा योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और फर्जीवाड़े को रोकने के उद्देश्य से मजदूरों  की KYC प्रक्रिया अनिवार्य की गई है। इसके लिए सभी ग्राम सचिवों को पहले 15 मार्च तक अपने-अपने क्षेत्र में कार्यरत मनरेगा मजदूरों की KYC पूरी करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन जिन ग्राम पंचायतों में KYC की प्रगति बेहद धीमी पाई गई और तय समय-सीमा तक कार्य पूरा नहीं किया ग्राम सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CEO सुरेश राविश का कहना है कि मनरेगा मजदूरों की KYC NMMS App के माध्यम से करवाई जा रही है। जिन ग्राम पंचायतों में यह कार्य तय समय तक पूरा नहीं किया गया उनमें से 5 ग्राम सचिवों को निलंबित किया गया है। सभी ग्राम सचिवों को 31 मार्च तक  निर्देश दिए गए हैं।