{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में फिरौती मांगने वाले 5 शार्प-शूटर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल से करते थे वॉट्सएप कॉल

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट Sector-7 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा और दिल्ली के व्यापारियों से करोड़ों की फिरौती मांगने वाले पांच शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों के इशारे पर वारदातों को अंजाम देते थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, ये आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने गोली चलने से पहले ही इन्हें काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क का खुलासा करेगी। Haryana News

चल रहा था नेटवर्क

जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विदेश में बैठे गैंगस्टर के निर्देश पर काम कर रहा था। हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, जींद और दिल्ली के नरेला क्षेत्र में व्यापारियों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी जा रही थी।

दबोचे गए शार्प शूटर

मिली जानकारी के अनुसार, एंटी गैंगस्टर यूनिट को सूचना मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी फायरिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए पांचों शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। Haryana News

ऐसे करते थे मदद

जानकारी के मुताबिक, गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। आरोपी रात के समय सोते हुए लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद होने से पहले ही उस नंबर का इस्तेमाल कर Whats'up पर विदेश में बैठे गैंगस्टरों के अकाउंट लॉगिन करवा देते थे।

OTP उसी मोबाइल पर आने के कारण गैंगस्टर आसानी से Whats'up एक्सेस हासिल कर लेते थे और फिर उसी के जरिए व्यापारियों से संपर्क किया जाता था। Haryana News

मांगते थे फिरौती

मिली जानकारी के अनुसार, लॉगिन होने के बाद गैंगस्टर Whats'up Call के माध्यम से उद्योगपतियों और व्यापारियों को धमकाते थे। विदेश से कॉल कर 5 करोड़ से लेकर 25 करोड़ रुपए तक की रंगदारी मांगी जाती थी। पानीपत में 24 करोड़ की रंगदारी के मामले में भी इन आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है।

फायरिंग की थी तैयारी

जानकारी के मुताबिक, एसीपी अजीत सिंह के अनुसार सोनीपत स्थित पहल न्यूट्रिशन पर इस गैंग के नाम से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक आरोपी मौके की रेकी कर रहा था और अन्य साथी भी वारदात में शामिल होने वाले थे। बड़े स्तर पर हथियार मंगवाने की तैयारी भी चल रही थी। Haryana News

पकड़े गए आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपियों को वारदात से पहले ही पकड़ लिया गया। इससे एक बड़ी घटना टल गई। पुलिस का कहना है कि गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था और विभिन्न जिलों में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

एक आरोपी पर पहले से दो केस

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पांच आरोपियों में से एक की पहचान आकाश के रूप में की है, जिस पर पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपी दिल्ली के नरेला क्षेत्र के मामूरपुर के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूरे गैंग और इसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।