{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana : हरियाणा के निकायों में भर्ती होंगे 35 लीगल एक्सपर्ट, फटाफट करें आवेदन

 
Haryana : हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग प्रदेश के सभी 87 निकायों में 35 लीगल एक्सपर्ट तैनात करेगा। स्थानीय निकाय निदेशालय के अनुसार प्रदेश में आबादी के अनुसार नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए और बेहतर विकल्प तैयार किए जा रहे हैं। जो भी लीगल एक्सपर्ट भर्ती होंगे उन्हें काॅन्ट्रैक्ट के आधार पर 1 वर्ष की नाैकरी पर रखा जाएगा।

निकाय प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को 3 वर्ष तक बढ़ा सकेगा। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक वाईएस गुप्ता का कहना है कि 28 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे।