{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में 10 हजार कर्मचारियों की हड़ताल, धारा 163 लागू: 6 कंपनियों में काम हुआ ठप

 

Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में IMT मानेसर की होंडा कंपनी के बाद अब आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियों में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल की। जानकारी के मुताबिक, करीब दस हजार कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी शर्तों की मांग को लेकर अपनी-अपनी कंपनी गेट के बाहर हड़ताल पर बैठ गए।

मिली जानकारी के अनुसार, इनमें बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल रहीं। पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया तो नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की कर पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों का कहना था कि यह उनकी हक की लड़ाई है, जिसमें प्रबंधन और उनके बीच का मामला है। पुलिस को बीच में नहीं आना चाहिए और न ही प्रबंधन की तरफदारी करनी चाहिए। उन्होंने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप भी लगाया।

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों के हंगामे को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी। DC ने बताया कि पुलिस के इनपुट यह धारा-163 लागू की गई है। उधर, देर शाम सात बजे तक कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कंपनियों में छुट्टी होने के बाद सभी कर्मचारी अपने घर चले गए। कहना था कि कल भी उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, DC अजय कुमार ने देर शाम बयान जारी किया। कहा कि सरकार की तरफ से न्यूनतम वेतन (मिनिमम वेजेज) की दरों में वृद्धि की गई है। यह एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक, बताया कि अकुशल श्रमिकों का वेतन 11275 से बढ़ कर 15220, अर्द्धकुशल श्रमिकों का वेतन 12430 से बढ़ कर 16780 रुपए और कुशल श्रमिकों का वेतन 13704 से बढ़ कर 18500 रुपए किया गया है। उच्च कुशल का वेतन 14389 से बढ़ कर 19425 रुपए हो जाएगा। यह बढ़ोतरी लगभग 35 प्रतिशत है।

उद्यमी बोले- 

उद्यमियों का कहना है कि यदि प्रबंधन और सरकार ने तुरंत संवाद नहीं किया तो यह आंदोलन अन्य फैक्ट्रियों में फैल सकता है, जिसका सीधा असर ऑटोमोबाइल्स सेक्टर की सप्लाई चेन पर पड़ेगा। हालांकि, देर शाम DC अजय कुमार ने बयान जारी किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम वेतन (मिनिमम वेजेज) की दरों में वृद्धि की गई है। यह एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। कर्मचारियों से अपील की कि वे संयम बरतें। उधर, देर रात तक संबंधित कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया था।