Gurugram News: मेट्रो विस्तार के साथ गुरुग्राम को मिलेंगे 6 नए फ्लाईओवर और अंडरपास, जानें कहां-कहां बनेंगे और कितने करोड़ खर्च होंगे
दावा किया जा रहा है कि ये पांच नए फ्लाईओवर और अंडरपास मेट्रो निर्माण के दौरान और उसके बाद यातायात प्रवाह को सुगम बनाने में मदद करेंगे। जिससे व्यस्त चौराहों पर सुगम आवागमन आसानी से हो सकेगा। खबरों की माने, तो जीएमआरएल इनका निर्माण करेगा, लेकिन इन पर आने वाला सारा खर्च जीएमडीए की ओर से दिया जाएगा।
कहां-कहां बनेंगे फ्लाईओवर और अंडर पास
-रेलवे रोड पर सेक्टर 3ए-4-5 चौक पर एक फ्लाईओवर बनेगा।
-सेक्टर 5 में रेलवे रोड से शीतला माता रोड तक एक अंडरपास बनेगा।
-बजघेरा रोड से कृष्णा चौक पर सेक्टर 5 की ओर एक अंडरपास बनेगा।
-रेज़ांग ला चौक पर एक फ्लाईओवर बनेगा।
-सुशील आइमा रोड से उद्योग विहार की ओर पुरानी दिल्ली रोड पर एक अंडरपास बनेगा।
-ये बख्तावर चौक पर एक अलग अंडरपास बनेंगा। जिसे पहले चरण के तहत पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
कितना आएगा खर्च
खबरों की मानें, तो इन फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने में करीब 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे और राज्य सरकार ने योजना को पहले ही मंजूरी दे दी है।वहीं मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 9 तक गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण का काम दिलीप बिल्डकॉन और रंजीत बिल्डकॉन के संयुक्त उद्यम को 1,277 करोड़ रुपये में पहले ही आवंटित कर दिया गया है।
जल्द जारी होगा दूसरे चरण का टेंडर
खबरों की मानें, तो GMRL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि दूसरे चरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। अभी भू-तकनीकी सर्वेक्षण पहले से ही चल रहे हैं।