हरियाणा में बच्चों के एडमिशन को लेकर बड़ी धोखाधड़ी, गुरुग्राम के स्कूल की महिला प्रिंसिपल गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, FIR के बाद से ही प्रिंसिपल गुजरात भाग गई थी। अब पुलिस उसे गुजरात से अरेस्ट करके लाई है। प्रिंसिपल की पहचान बसई गांव निवासी रिद्धिमा कटारिया के रूप में हुई है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, 10वीं क्लास के बच्चों के पेरेंट्स ने आरोप लगाया था कि स्कूल प्रबंधन ने एडिमिशन के समय यह दावा किया गया कि स्कूल CBSE से मान्यता प्राप्त है और वैध मान्यता प्रमाण-पत्र एवं रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, जब 10वीं बोर्ड एग्जामिनेशन के दौरान एडमिट कार्ड नहीं दिए गए तो खुलासा हुआ कि स्कूल 10वीं तक CBSE मान्यता प्राप्त नहीं है। Haryana News
पुलिस ने गिरफ्तार किया
जानकारी के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि स्कूल के चेयरमैन विनय कटारिया को पहले गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूला है। इसके बाद ही प्रिंसिपल को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। Haryana News
पेरेंट्स से अपील
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस ने बच्चों के पेरेंट्स से अपील की है कि वे किसी भी स्कूल में दाखिला दिलाने से पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूल की मान्यता की पुष्टि जरूर करें। पुलिस का कहना है कि बच्चों के भविष्य से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।