Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस पर भड़की मॉडल, बोली- मदद मिलती तो प्राइवेट पार्ट दिखाने वाला युवक पकड़ा जाता
Aug 7, 2025, 21:27 IST
Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में युवक के अश्लील हरकत करने के पांच दिन बाद मॉडल सामने आई। गुस्साई मॉडल ने गुरुग्राम पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उसने कहा कि युवक सरेआम अश्लील हरकत कर रहा था, जिसका उसने वीडियो भी बनाया। सहायता के लिए उनसे गुरुग्राम महिला हेल्पलाइन पर फोन किया, लेकिन समय पर कोई मदद नहीं मिली।
मॉडल ने कहा कि वह कैब का इंतजार कर रही थी तभी एक लड़का सामने आया। पहले तो उसने इग्नोर किया, लेकिन बाद में उसने नोटिस किया कि उसकी जिप खुली हुई है। वह वीडियो बनाती रही और वह अश्लील हरकत करता रहा।
मॉडल ने कहा कि अगर गुरुग्राम जैसे शहर में ऐसी स्थिति है, तो अन्य शहरों का क्या हाल होगा। उसने कहा कि अगर उसे समय पर मदद नहीं मिली। इस वजह से आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बुधवार को मॉडल ने थाने में जाकर भी अपने बयान दर्ज कराए थे। फिलहाल अभी आरोपी पकड़ा नहीं गया है।