{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Gurugram Metro: गुरुग्राम- फरीदाबाद वालों के लिए खुशखबरी, इन रुटों पर चलेगी मेट्रो 

 
 Gurugram Metro: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में एक और अच्छी खबर आई है। गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर गुरुग्राम- फरीदाबाद में मेट्रो चलेगी। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में बदलाव को शामिल करने की सिफारिश की है।
यह रहेगा रूट प्लान
HMRTC की योजना के अनुसार, इफको चौक पर गुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए ग्रेटर नोएडा और दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए शाहजहांपुर तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन का इंटरचेंज स्टेशन तैयार किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-29 में मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। इसके बाद नमो भारत ट्रेन को मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन) से कनेक्ट किया जाएगा।
इसके बाद नमो भारत ट्रेन ट्रैक पर सेक्टर-52, वजीराबाद और सेक्टर-57 में स्टेशन बनाया जाएगा। सेक्टर-61 में इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण होगा। यहां पर नमो भारत का स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और सेक्टर-56 से पंचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो का स्टेशन का निर्माण होगा।