{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Greenfield Project: एक सितंबर से खुल रहा ये एक्सप्रेसवे, दिल्ली वाले सीधा पहुंचेंगे हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ एयरपोर्ट वाली रोड पर नहीं लगेगा जाम

 
Greenfield Project:  पंजाब के मोहाली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। 1 सिंतबर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर जाम कुछ कम हो सकता है, क्योंकि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का हिस्सा, जो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाले दिल्ली यातायात के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेगी। इसे खोल दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का 93 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी काम अगस्त के आखिरी हफ्ते तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि हालांकि, हमारी डेडलाइन जून थी, लेकिन हम 1 सितंबर तक सड़क को आम लोगों के लिए खोल पाएंगे।"

31 किलोमीटर लंबी है सड़क

दरअसल, केंद्र की भारतमाला परियोजना के तहत बनाई जा रही 31 किलोमीटर लंबी सड़क चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आईटी चौक (पीआर-7) से कुराली-चंडीगढ़ रोड तक जाती है। जुलाई 2019 में 40 किलोमीटर लंबी खरड़-बानूर-तेपला सड़क प्रोजेक्ट को इसकी ज्यादा लागत के कारण रद्द कर दिया था। बाद में NHAI ने 1,400 करोड़ का यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। अक्टूबर 2022 में महाराष्ट्र की एक कंपनी को यह काम आवंटित किया गया था।

भूमि मालिकों को इतना  मिला मुआवजा

वहीं 2021 में इस प्रोजेक्ट को करीब आठ महीने के लिए रोक दिया गया था। ऐसा इसलिए था क्योंकि भूस्वामी अपनी भूमि के लिए मुआवजे का विरोध कर रहे थे। वह उस दर पर अपनी जमीन नहीं बेचना चाहते थे, जिस दर पर सरकार खरीदना चाहती थी। NHAI ने तब भूस्वामियों के लिए मुआवजे की राशि में चार गुना बढ़ाने कीमंजूरी दे दी थी। जबकि यह पहले स्थान के आधार पर प्रति एकड़ 24 लाख और 4.18 करोड़ के बीच भुगतान कर रहा था, अब भूस्वामियों को प्रति एकड़ ₹1 करोड़ और ₹1.09 करोड़ के बीच भुगतान किया गया है।