{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, अब पानी भरे खेतों से आसानी से कटेगी फसल; जानें कैसे?

 
Haryana : हरियाणा के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। यह खबर उन किसानों के लिए फायदेमंद है जो धान की खेती करते हैं। अगर खेत में पानी भरा होगा तो किसान को धान काटने से पहले पानी निकलने का इंतजार नहीं पड़ेगा। क्योंकि अब पानी से भरे खेत में खड़ी धान की फसल की कटाई आसानी से की जा सकेगी। अब किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपको बता दें कि अब 'हेडफीड कंबाइन हार्वेस्टर' धान की फसल की कटाई जड़ से करेगा। 

जानकारी के अनुसार यह मशीन धान को बिल्कुल जमीन से सटा कर काटती है। जिससे खेत में धान के अवशेष नहीं बचेंगे। इसके साथ ही मशीन धान निकालते समय चावल के दाने को नहीं तोड़ेगी। किसानों की खेत में पराली जलाने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। 

जानें मशीन की कीमत 

वहीं कंपनी मशीन की कीमत करीब 24 से 25 लाख रुपये तय करेगी। हालांकि कंपनी ने केंद्र सरकार से मशीन पर सब्सिडी के लिए आवेदन किया है। अगर केंद्र सरकार से सब्सिडी की स्वीकृति मिली तो80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। जिसके बाद यह मशीन किसानों को केवल 5 से 7 लाख रुपये में मिल सकती है।