{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Gold Silver Rates Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई महंगी, देखें सोने चांदी के आज के ताजा भाव

 

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने के बाद गिरावट भी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)पर फरवरी में आपूर्ति वाले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ 1,42,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। लेकिन दूसरी ओर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना घटकर 1,46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा।

वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत घटकर 1,43,550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक कीमत घटकर 1,41,593 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना घटकर 4,603.51 डॉलर प्रति औंस रहा।

अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 141593 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 141026 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 129699 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 106195 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 82832 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹143550 ₹131600 ₹107700
मुंबई ₹143400 ₹131450 ₹107550
कोलकाता ₹143400 ₹131450 ₹107550
चेन्नई ₹144320 ₹132290 ₹110490
पटना ₹143450 ₹131500 ₹107600
लखनऊ ₹143550 ₹131600 ₹107700
मेरठ ₹143550 ₹131600 ₹107700
कानपुर ₹143540 ₹131590 ₹107690
अयोध्या ₹143540 ₹131590 ₹107690
गाजियाबाद ₹143540 ₹131590 ₹107690
नोएडा ₹143540 ₹131590 ₹107690
चंडीगढ़ ₹143540 ₹131590 ₹107690
गुरुग्राम ₹143540 ₹131590 ₹107690
जयपुर ₹143550 ₹131600 ₹107700
अहमदाबाद ₹143450 ₹131500 ₹107600
पुणे ₹143400 ₹131450 ₹107550
लुधियाना ₹143550 ₹131600 ₹107700
गुवाहाटी ₹143390 ₹131440 ₹107540
इंदौर ₹143440 ₹131490 ₹107590
बैंगलोर ₹143390 ₹131440 ₹107540
भुवनेश्वर ₹143390 ₹131440 ₹107540
केरल ₹143390 ₹131440 ₹107540
रायपुर ₹143390 ₹131440 ₹107540
हैदराबाद ₹143390 ₹131440 ₹107540
कटक ₹143390 ₹131440 ₹107540

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 17 January 2026 : हाल के दिनों में चांदी की कीमतों ने नया-नया रिकॉर्ड बनाया। लेकिन अब इस पर ब्रेक लगा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के वायदा भाव में 5 सत्र की रिकॉर्ड तोड़ तेजी पर विराम लग गया और यह 4,027 रुपये टूटकर 2,87,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी का भाव गुरुवार को 2,92,960 प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन दूसरी ओर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत लगातार 6 दिन रिकॉर्ड तेजी के साथ 3,600 रुपये उछलकर 2,92,600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी की कीमत 3000 रुपये घटकर 2,91,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 2,81,890 रुपये किलो हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यह भाव मान्य रहेगा। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स बाजार में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत टूटकर 90.41 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
मुंबई ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
कोलकाता ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
चेन्नई ₹3,059 ₹30,590 ₹3,05,900
पटना ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
लखनऊ ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
मेरठ ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
कानपुर ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
अयोध्या ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
गाजियाबाद ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
नोएडा ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
गुरुग्राम ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
जयपुर ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
अहमदाबाद ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
पुणे ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
लुधियाना ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
गुवाहाटी ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
इंदौर ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
सूरत ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
नागपुर ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
चंडीगढ़ ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
नासिक ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
बैंगलोर ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
भुवनेश्वर ₹3,059 ₹30,590 ₹3,05,900
केरल ₹3,059 ₹30,590 ₹3,05,900
रायपुर ₹2,919 ₹29,190 ₹2,91,900
हैदराबाद ₹3,059 ₹30,590 ₹3,05,900

पिछले दिन चांदी की कीमत

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चांदी की कीमत लगातार 6 दिन रिकॉर्ड तेजी के साथ 3,600 रुपये उछलकर 2,92,600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। स्टॉकिस्टों की लगातार लिवाली के बीच चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। गुरुवार को चांदी 2,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद लगातार औद्योगिक उठाव के कारण चांदी मजबूत बनी हुई। चांदी अब सिर्फ 6 सत्रों में 20.16 प्रतिशत यानी 49,100 रुपये चढ़ चुकी है। आठ जनवरी को इसकी कीमत 2,43,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। चांदी लगातार दूसरे साल सोने से आगे रही और अबतक इसने 22.4 प्रतिशत का लाभ दिया है।