{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  Gold, Silver Price Today : सोने-चांदी महंगा हुआ या सस्ता, फटाफट चेक करें आज का रेट    

 
 

Gold-Silver Price Today:  अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बाद ब्रेक लग गया है। बीते दिन मंगलवार को कमोडिटी मार्केट में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली। जहां चांदी 13 प्रतिशत और सोना 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी पर बंद हुई। ऐसे में सोना-चांदी खरीदने से पहले आज की ताजा कीमतें जरूर देख लें।

 ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में तूफानी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों  में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. बुधवार,4 फरवरी को सोने के दाम 2.2% की शानदार बढ़त के साथ $5,044.74 प्रति औंस के पार निकल गए।  

 सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार वापसी, क्या फिर बनाएगा नया रिकॉर्ड

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार वापसी हुई है। मंगलवार को चांदी के रेट में 24,000 की तेजी दर्ज की गई थी जिससे यह 2,84,000 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची।

डॉलर की मजबूती और ताबड़तोड़ रैली के बाद मुनाफावसूली के चलते सोने में जो फिसलन आई थी, अब निचले स्तर पर खरीदारी के चलते थमी है। हालांकि चांदी अभी भी फिसल रही है। गोल्ड की बात करें तो आज इसके भाव बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में आज सस्ती हुई है। आज प्रति किग्रा यह ₹100 गिरी है।