{"vars":{"id": "128336:4984"}}

गिग वर्कर्स को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, CM ने दिए निर्देश

 चंडीगढ़:हरियाणा सरकार गिग वर्कर्स (ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम करने वाले श्रमिकों) को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने के लिए राज्यव्यापी पंजीकरण अभियान शुरू करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के बजट में गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा और अन्य लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी गिग वर्कर्स का पंजीकरण जरूरी है, इसलिए व्यापक अभियान चलाकर यह प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए।
 

 चंडीगढ़: हरियाणा सरकार गिग वर्कर्स (ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम करने वाले श्रमिकों) को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने के लिए राज्यव्यापी पंजीकरण अभियान शुरू करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के बजट में गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा और अन्य लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी गिग वर्कर्स का पंजीकरण जरूरी है, इसलिए व्यापक अभियान चलाकर यह प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए।

अब तक 21,777 गिग वर्कर्स का पंजीकरण 

मुख्यमंत्री ने यह बात हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान कही, जहां उन्होंने हरियाणा विजन-2047 के तहत श्रम विभाग की आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना और रोडमैप की समीक्षा की। बैठक में श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने बताया कि राज्य में अब तक 21,777 गिग वर्कर्स का पंजीकरण किया जा चुका है। शेष श्रमिकों को पंजीकृत करने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए विभाग विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से जानकारी जुटाने और अधिकारियों को तैनात कर डेटा एकत्र करने का कार्य कर रहा है।

 गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य सरकारी सुविधाओं से जोड़ना

सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य सरकारी सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि उन्हें आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिल सके।