{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

 

सिरसा, 28 जुलाई।

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय द्वारा वीबी जी-राम-जी योजना के तहत गांव भंगू में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक खंड परियोजना अधिकारी, ग्राम सचिव, कनिष्ठ अभियंता, सरपंच, पंच तथा योजना से जुड़े श्रमिकों ने सामुहिक रूप से पौधारोपण किया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बड़ागुढ़ा भजनलाल ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने के लिए भी जागरूक किया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वीबी-ग्राम योजना के तहत खंड के सभी गांवों में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जाएं तथा योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पौधारोपण जैसे पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया।