हरियाणा के पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने पुलिस विवाद में बुलाई महापंचायत, बोले- DGP ने मेरा नंबर किया ब्लॉक, 27 को दिखाएंगे ताकत
मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद 17 अप्रैल को हिसार में उस समय हुआ, जब दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (JJU) से जुड़े मामले में गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस जा रहे थे। दुष्यंत चौटाला का आरोप है कि रास्ते में CIA इंचार्ज पवन कुमार ने उनका काफिला रोक लिया, हथियार तान दिए और गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर हरियाणा पुलिस के DGP से संपर्क करने की कई बार कोशिश की। आरोप है कि तीन-चार दिन तक काॅल और मैसेज करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, बल्कि उनका नंबर ही ब्लाॅक कर दिया गया। दुष्यंत चौटाला ने साफ कहा कि यह सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि प्रदेश में छात्रों और आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार के खिलाफ आंदोलन बनेगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि 16 अप्रैल को JJU में प्रदर्शन के दौरान दिग्विजय चौटाला अपने समर्थकों के साथ वीसी ऑफिस पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने गेट तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद दिग्विजय समेत नौ लोगों पर केस दर्ज हुआ और छह नेताओं को गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी को जमानत मिल गई।