{"vars":{"id": "128336:4984"}}

CIA इंचार्ज से विवाद मामले में पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की याचिका मंजूर, SP को एफिडेविट देने के आदेश

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार में सब्जी मंडी पुल पर CIA इंचार्ज पवन कुमार से हुए विवाद में पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की याचिका हाईकोर्ट में मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट ने हिसार SP को एफिडेविट देने के आदेश दिए है। जानकारी के मुताबिक, अब अगली सुनवाई अब 30 अप्रैल को होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, इस संबंध में पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को हिसार में प्रेस कान्फ्रेंस की। बताया कि हमने हाईकोर्ट में 23 अप्रैल को लगाई याचिका लगाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है। इस याचिका में हिसार पुलिस पर FIR दर्ज करने सहित कई बातें थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान एफिडेविट के लिए SP को कह दिया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अभी अम कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके बाद आगे जाकर सामाजिक लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। कहा कि मेरी किसी एक व्यक्ति विशेष से लड़ाई नहीं है। यह लड़ाई सिस्टम के खिलाफ है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल देर रात तक, जो पुलिस ने साजिशन कार्रवाई की है, उस सिस्टम के खिलाफ हमारी लड़ाई है। मेरे जो छह साथियों को प्रताड़ित किया गया, उनको भी न्याय दिलाने का हम काम करेंगे।

दुष्यंत बोले-

जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल की घटना में जो कसूरवास है, हरियाणा सरकार उन्हें बचा रही है। छात्रों की आवाज को दबाने के लिए कर्मचारियों को आगे कर पूरे मामले को डायवर्ट किया जा रहा है। मुद्दा यह था कि यूनवर्सिटी के छात्रों को एक विचारधारा के साथ जोड़ा जा रहा है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, दूसरे छात्र संगठनों को वहां प्रोग्राम करने की परमिशन नहीं दी जा रही। आज भी हमारी यही लड़ाई है कि प्रदेश के जितनी भी यूनवर्सिटी है, वहां हर तरह के सेमिनार को प्रतिबंधित कर दिया जाए, मगर पिक एंड चूज करके एक विचारधारा को आगे बढ़ाने के खिलाफ हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।

थाने में शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे नेता, जिनको पुलिस ने आधी रात सिविल वर्दी में उठाया, उसके खिलाफ हमने थाने में शिकायत दी है। मगर, दो से तीन दिन बीत जाने के बाद भी इसमें कोई एक्शन पुलिस ने नहीं लिया। हमारे एससी सेल के जिला प्रधान बिजेंद्र धानक के घर पुलिस की टीम पहुंची तो टीम में कोई महिला पुलिस नहीं थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, धानक की माइनर बेटी कमरे में सो रही थी। एक पुलिसकर्मी उसके पांव पर पांव रखकर DVR ले जाता है। हमने अग्रोहा थाने में पोक्सो एक्ट को लेकर शिकायत की है, मगर अब तक कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की है।