हरियाणा में फॉरेस्ट ऑफिसर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB टीम की बड़ी कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात असंध ACB टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। उससे रातभर हुई पूछताछ के बाद जांच में सामने आया कि वह किसान पर पेड़ काटने का आरोप लगा डरा रहा था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसका खुलासा शनिवार दोपहर बाद हुआ जब ACB आरोपी का मेडिकल कराने सिविल अस्पताल लाई। इसके बाद उसे कोर्ट में भी पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
किसान को डर दिखाया
मिली जानकारी के अनुसार, ACB इंस्पेक्टर सुलतान सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान वन विभाग में फॉरेस्ट ऑफिसर चांदवीर के रूप में हुई है। असंध के जींद रोड पर एक किसान अपने खेत में फार्म हाउस बनाना चाहता था। उसने रास्ता बनाने के लिए जमीन की सफाई करवाई। इसी दौरान चांदवीर वहां पहुंचा और किसान पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने व पेड़ काटने का आरोप लगाया। Haryana News
15 लाख जुर्माना
जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि आरोपी ने किसान को डराया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। चांदवीर ने JCB से फार्म हाउस के सामने गड्ढे खुदवा दिए और कहा कि उस पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा। डर के चलते किसान ने बातचीत की, जिसके बाद मामला डेढ़ लाख रुपए में तय हुआ। आरोपी लगातार पैसे देने का दबाव बना रहा था।