{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा के इस जिले में 48 घंटे में आ सकती है बाढ़, सभी कर्मचारियों की छुट्टियां हुई कैंसिल, अलर्ट जारी

 

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। खबरों की मानें, तो यमुना नदी में 48 घंटे बाद पूरी तरह से फरीदाबाद की सीमा में बाढ़ आ जाएगी। बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग ने हथनी कुंड बैराज (Hathni Kund Barrage) से करीब 2 लाख 38000 क्यूसेक पानी छोड़ दिया है। यह पानी अगले 72 घंटे में ओखला बैराज तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

सहायता शिविरों में भेजे जाएंगे लोग

जानकारी के मुताबिक, हथनी कुंड बैराज का पानी ओखला बैराज तक पहुंचने से पहले प्रशासन अलर्ट हो गया है और ओखला बैराज (delhi Okhla Barrage water) से पानी को फरीदाबाद की सीमा में छोड़ा जा सकता है। फरीदाबाद की सीमा में यमुना नदी का पानी पहले से ही 199.70 मीटर पर बह रही है। जबकि, फरीदाबाद में खतरे का निशान 202.30 मीटर पर है। खबरों की मानें, तो जिन गांवों में यमुना में बाढ़ के दौरान जल भराव होता है। प्रशासन ने वहां के लोगों को निकाल कर आज से ही कैंपों में भेजना शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन ने यमुना किनारे के गांव में रहने वाले सभी लोगों को के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है और लोगों से कहा है कि वो लोग अपने घरों से निकलकर दूसरी जगह शिफ्ट हो जाए। पानी की वजह से बाढ़ आने की संभावना बनी हुई है। 

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल

खबरों की मानें, तो प्रशासन ने सभी कर्मचारी और अधिकारियों को बाढ़ को देखते हुए अलर्ट रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीसी ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय बिना इजाजत के न छोड़ने आदेश दिए हैं। वहीं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई हैं। यमुना में बाढ़ आने से जगह-जगह पर सड़कों और बांधों को मिट्टी लगाकर मजबूत करने का काम जारी है।